साहिबगंज, जून 12 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के आरके प्लस टू स्कूल में शुक्रवार को शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता बीईईओ तरुण कुमार घाटी ने की। गुरु गोष्ठी में बीइइओ ने बच्चों का अपार आईडी पर विशेष फोकस करते हुए उपस्थित सभी एचएम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इसके अलावे दैनिक एसएमएस, शिक्षकों एवं बच्चों के ई-विद्या वाहिनी में ऑन लाईन उपस्थिति हर हाल में दर्ज करने को कहा। गुरू गोष्ठी में बीइइओ ने यू-डायस प्लस एसडीएमएस प्रोग्रेशन (2026-27) में कक्षा-1 के नये बच्चों के इंट्री करने, प्रयास का मईमाह का रिपोर्ट जमा करने, प्रोजेक्ट रेल, ड्रॉप बॉक्स की स्थिति, विद्यालय की स्वच्छता, तिथि भोजन, आईसीटी लैब का संचालन व रख-रखाव ,एफएलएन एवं पलाश कार्यक्रम आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- मंडरो में मासिक गुरु गोष्ठी आज...