मुजफ्फरपुर, जून 2 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता गुरु गोष्ठी कर हर महीने अपने स्कूलों में किए बेहतर कार्य पद्धति को शिक्षक साझा करेंगे। इसको लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिलों को निर्देश दिया है।वर्तमान में शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने को लेकर विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इस उद्देश्य से शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों को आवासीय प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। निदेशक ने निर्देश दिया है कि प्रखंडस्तर पर माह में एक बार तय तिथि को प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापकों के साथ प्रत्यक्ष बैठक (गुरुगोष्ठी) कर विभिन्न विषयों पर क्षमतावर्धन एवं श्रेष्ठ कार्य पद्धतियों को साझा किया जाएगा। यह भी पढ़ें- गुरु गोष्ठी कर स्कूलों में किए बेहतर कार्य को साझा करेंगे शिक्षक ताकि, सरकार के कार्यक्रम का सका...