मथुरा, जनवरी 5 -- गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा तिलक द्वार होली गेट में सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह का 559वां प्रकाशोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरुआत शनिवार को श्री अखंड पाठ से हुई, जिसका विधिवत समापन सोमवार को संकीर्तन व लंगर प्रसाद के साथ हुआ। प्रकाशोत्सव के अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में विशेष दीवान सजाया गया। मुख्यग्रंथी ज्ञानी गुरुनाम सिंह द्वारा कीर्तन किया गया तथा श्री गुरु गोविन्द सिंहजी के महान जीवन, त्याग, शौर्य और धर्म रक्षा के संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। संगत गुरु वाणी सुनकर सभी भक्त भाव-विभोर नजर आए। धार्मिक कार्यक्रम के उपरांत सामूहिक अरदास की गई। इसके बाद गुरु की असीम कृपा स्वरूप अटूट लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श...