आजमगढ़, अक्टूबर 6 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शासन की तरफ से वर्ष 2026-27 के लिए गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को यह सम्मान गुरु गोविंद सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर दिया जाता है। जिसमें एक लाख की नकद धनराशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान शामिल होता है। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन ने बताया कि जनपद में पुरस्कार के मापदंडों को पूरा करने वाले पात्र लोग महत्वपूर्ण कार्यों के तथ्यात्मक विवरण एवं अभिलेखीय साक्ष्यों के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन 15 अक्तूबर तक चार प्रतियों में उपलब्ध करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...