गुरु गोविंद सिंह महाराज के दून आगमन दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम
देहरादून, सितम्बर 30 -- देहरादून। सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह महाराज के देहरादून आगमन दिवस पर तीन दिवसीय गुरुमत समागम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में जत्था अकाली बाबा फतेह सिंह समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि दो अक्तूबर से चार अक्तूबर तक रेस कोर्स स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल में समागम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पहले दिन बाइक रैली निकाली जाएगी। दूसरे दिन गुरमत दिवान सजाया जाएगा। कार्यक्रम के अंतिम दिन कार्यक्रम स्थल से आढ़त बाजार तक विशाल खालसाई महल्ला यानी शोभायात्रा निकाली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.