गुरु गोविंद सिंह पर अभद्र टिप्पणी करने वाले की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेरा
कानपुर, अगस्त 4 -- कानपुर, संवाददाता। फजलगंज में दशमेश परिवार संस्था के पदाधिकारियों और सिख समाज के सैकड़ों लोगों ने मंगलवार को फजलगंज थाने का घेराव कर गुरु गोविंद सिंह पर अभद्र टिप्प्णी करने वाले की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। सड़क जाम करते हुए आरोपी के घर में बुलडोजर चलाने की मांग की। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे समाज के लोगों को देख थाने में अफरातफरी का माहौल बन गया।
प्रदर्शन का कारण दरअसल, दशेमश परिवार संस्था के पदाधिकारी ने सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह और सिख समुदाय पर अपमानजनक एवं अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें युवक को खुद को भाजपा जिलाध्यक्ष समर्थक बता रहा है। हालांकि आपका अपना 'हिन्दुस्तान' अखबार वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.