रांची, मई 13 -- रातू, प्रतिनिधि। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 के परिणाम में गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तीनों संकायों में छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत का परिचय दिया। विद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार विज्ञान संकाय में अशप्रीत कौर और निम्मी कुमारी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। दोनों छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। वाणिज्य संकाय में निशी कुमारी ने 92 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल में टॉप किया। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम: सृष्टि कुमारी 96 प्रतिशत के साथ जिले में अव्वल वहीं कला संकाय में करुणा कुमारी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पह...