मेरठ, अप्रैल 11 -- गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा थापर नगर में शुक्रवार को बैसाखी पर्व और खालसा पंथ के प्रगट दिवस पर गुरुमत समागम का आयोजन किया। गुरुमत समागम का शुभारंभ ग्रंथी ज्ञानी चरनप्रीत सिंह ने सोदर रहिरास साहिब का पाठ कर किया। हजूरी रागी प्रीतम सिंह ने कीर्तन कर संगत को भाव विभोर कर दिया। समागम में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रचारक ज्ञानी सतवंत सिंह ने कहा कि 9वें गुरु गुरु तेग बहादुर के बलिदान के बाद गुरु गोविंद सिंह ने अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध खालसा पंथ की स्थापना की थी। सरदार रणजीत सिंह जस्सल ने कहा कि खालसा पंथ रूपी विशाल वृक्ष का बीजारोपण गुरु नानक देव ने किया था, जो गुरु गोविंद सिंह के समय में पूर्ण रूप से विकसित हुआ। मौके पर सुरेंद्र सिंह भाटिया, हरप्रीत सिंह, जसवीर सिंह खालसा, गुरमुख सिंह मौजूद रहे।स्त्री सत्संग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.