विकासनगर, जनवरी 4 -- गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर रविवार को विकासनगर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन में भाग लिया। नगर कीर्तन की अगुवाई पंजप्यारों ने की। इससे पूर्व गुरुद्वारे में भोग श्री अखंड साहिब का पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने लंगर में प्रसाद छका। नगर कीर्तन गुरुद्वारा अजीतनगर से शुरू होकर मंडी चौक, अस्पताल रोड से डाकपत्थर तिराहे तक पहुंचा। स्थानीय गतका पार्टी और साहिबजादा बाबा अजीत सिंह गतका पार्टी ने अपने हैरतअंगेज करतब दिखाए। श्री गुरु ग्रंथ साहिब को पंज प्यारो की अगुवाई में फूलों से सजी सुंदर पालकी में विराजमान कर नगर कीर्तन की शुरुआत की गई। संगतों ने गुरुवाणी का गायन कर पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.