मुंगेर, दिसम्बर 28 -- असरगंज,निसं.। असरगंज नगर पंचायत अंतर्गत सरजूराम ठाकुरवाड़ी के प्रांगण में शनिवार को गुरु गोविंद सिंह की 359 जयंती शिक्षिका मंदाकिनी कुमारी के अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गुरु गोविंद सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। समारोह के मुख्य वक्ता डॉ मंगलनाथ पाठक ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रभक्ति के प्रेरणादायक हैं। वे तेग बहादुर के पुत्र थे। इनका जन्म स्थल पटना सिटी में है । उन्होंने खालसा पंत का स्थापना किया था। उनके चार लड़के देश एवं हिंदू धर्म के सुरक्षा के लिए बलिदान दिया था। इस मौके पर प्रतिभा कुमारी, स्मिता कुमारी, कृष्णा श्री, राम पांडे आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.