बोकारो, जनवरी 6 -- कथारा, प्रतिनिधि। सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व सोमवार को बेरमो के कथारा गुरुद्वारा सभा में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। यहां काफी संख्या में संगत ने श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका। पिछले शनिवार से श्री अखंड पाठ आरंभ हुआ था जिसका समापन भी अरदास के साथ किया गया। पंजाब से आए कविश्री जत्था भाई रणधीर सिंह एवं उनके साथियों द्वारा गुरु गोविंद सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। बताया कि गुरु गोविंद सिंह का जीवन अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष का संदेश देता है। खालसा पंथ बनाकर उन्होंने समानता, सेवा और साहस का मार्ग दिखाया। देश और धर्म के लिए उनका और उनके पूरे परिवार का बलिदान कई युगों तक स्मरणीय रहेगा। यहां मुख्य रूप से शिरकत किए गिरिडीह के पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार पाण्डेय, गोमिया के पूर्व विधाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.