मेरठ, जनवरी 6 -- हस्तिनापुर। कस्बा स्थित पंज प्यारा भाई धर्म सिंह जी गुरुद्वारा साहिब में सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। गुरुद्वारे में विशेष धार्मिक आयोजन और पाठ हुआ। तीन दिन पूर्व रखे गए अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा जहां रागी जत्थों ने सिखों की बहादुरी के किस्से सुनाए। रागी जत्थों ने कहा कि हम सभी को गुरु जी के बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए और हमेशा न्याय तथा जरुरतमंदों का साथ देना चाहिए। कमेटी प्रधान भूपेंद्र सिंह ने गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन, उनके साहस, त्याग और सिख धर्म को मजबूत बनाने में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि गुरु जी ने खालसा पंथ की स्थापना कर समाज में समानता, न्याय और धर्म रक्षा के सिद्धांतों को स्थापित किया। उनके संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। कीर्...