महाराजगंज, जनवरी 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिखों के दसवे गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह साहिब के 359वें प्रकाश पर्व पर रविवार को सिख समुदाय के लोगों ने नौतनवा कस्बे के गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से नगर कीर्तन निकाला। कीर्तन कस्बे के चौक-चौराहों से होते हुए बाईपास पर स्थित बाबा दीप सिंह गुरुद्वारे पर पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में महिलाएं, पुरुष व बच्चे द्वारा जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयघोष के साथ चल रहे थे। पालकी में विराजमान रहे गुरु ग्रंथ साहिब व नगर कीर्तन में पंच प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब को फूलों से सजाया गया। इसे देखने के लिए मार्गों पर भारी फिर उमड़ पड़ी। जगह-जगह स्वागत किया गया। नगर कीर्तन के दौरान हर तरफ वाहेगुरु वाहेगुरु की धुन गूंजती रही। कीर्तन में पंजाबी बैंड पर अखाड़ा के छोटे-छोटे बच्चे करतब दिखाते चल...