सहारनपुर, मई 2 -- चिलकाना। गुरु गोरखनाथ महाराज के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को राष्ट्रीय गो रक्षा दल द्वारा गोगा माड़ी स्थल पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों व सेवादारों ने गोगा माड़ी पहुंचकर पूजा-अर्चना कर अपनी आस्था प्रकट की। राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष महाराज के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गुरु गोरखनाथ महाराज के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया, जिसे भक्तों ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। इस अवसर पर राहुल भगत, मोहित भगत, वासु भगत, कृष्ण भगत, प्रियांशु भगत, सुंदरलाल भगत, महिपाल भगत और नितिन भगत आदि रहे। यह भी पढ़ें- गुरू गोरखनाथ के प्रकटोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...