गुरु गोबिंद सिंह स्कूल के बच्चों ने किया योग
रांची, जून 20 -- रातू, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास के साथ आकर्षक योगासन और मनोहारी आकृतियों का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्रों ने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक संतुलन के महत्व को समझा। विद्यालय की प्रधानाचार्या शालिनी विजय ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी एकाग्र और सकारात्मक बनाता है। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.