रांची, दिसम्बर 10 -- रातू, प्रतिनिधि। गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिक खेल दिवस 'एथलेकिड्स' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से लेकर 11वीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रतियोगिताओं में बिस्किट रेस, हुला हुप, 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, रिले रेस, रैबिट रेस और डक रेस शामिल थीं, इनमें बेहतर प्रदर्शन करनेवाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और उनके लिए विशेष रेस का आयोजन किया गया। स्कूल की प्राचार्या शालिनी विजय ने छात्रों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए खुले मैदान में खेलना अत्यंत जरूरी ह...