रांची, दिसम्बर 15 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। श्री गुरुनानक सत्संग सभा की ओर से सोमवार को दशमेश गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व को लेकर प्रभात फेरी शुरू की गई। रातू रोड स्थित श्रीकृष्ण नगर कॉलोनी गुरुद्वारा से सुबह में निकली इस प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शबद-कीर्तन से गुंजा वातावरण प्रभात फेरी कॉलोनी की कई गलियों से होकर गुजरी, जहां स्थानीय निवासियों द्वारा स्वागत किया गया। फेरी में शामिल स्त्री सत्संग सभा की बबली दुआ, गीता कटारिया, मनजीत कौर, शीतल मुंजाल, रेशमा गिरधर, इंदु पपनेजा, नीता, ममता थरेजा और नीतू किंगर ने शबद कीर्तन प्रस्तुत किए। इसके अलावा, सत्संग सभा कीर्तन मंडली के इंदर मिड्ढ़ा, रमेश पपनेजा और सुरजीत मुंजाल ने 'जनम जनम के दुःख निवारे सूका मन साधारे, दरशन भेटत हो निहाला हरि का नाम विचारे...', 'हक हक आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.