चतरा, जनवरी 5 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतरा के उंटा स्थित बीएमपी स्कूल में 5 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह की जयंती सह स्कूल स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान पूजा-पाठ कर उनकी गुनो को याद किया गया। साथ ही गुरु गोबिंद सिंह जी की सेवाएं भारतीय इतिहास में एक गर्व और प्रेरणा देने वाला अध्याय हैं। उनके विचार और आदर्श से लोगों को गुरु साहिब के दिखाए रास्ते पर चलने की अपील किया गया एवं सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद थे। स्कूल के संस्थापक बसंत दांगी ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का जीवन त्याग, बहादुरी और धर्म की रक्षा का एक अनूठा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने अन्याय और ज़ुल्म के ख़िलाफ़ लड़कर समाज को सच्चाई, हिम्मत और बराबरी का रास्ता दिखाया। इस अवसर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.