रांची, मई 4 -- रांची। गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट, कमड़े के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। यह चुनाव मेन रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में संपन्न होगा। आगामी 17 मई को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। चुनाव समिति ने सभी सदस्यों और संबंधित मतदाताओं से अपील की है कि वे चुनाव के लिए तय की गई शर्तों और नियमों का पालन करते हुए इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...