नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- Jupiter Transit 2026: कुंभ राशि वालों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन कई मामलों में अहम रहने वाला है। देवगुरु बृहस्पति का गोचर जीवन के उन पहलुओं को प्रभावित करेगा, जिनका सीधा संबंध रिश्तों, साझेदारी और सामाजिक जीवन से है। इस दौरान कुछ पुराने मामलों में राहत मिल सकती है। वहीं, जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते भी खुल सकते हैं। 31 अक्टूबर 2026 को गुरु कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि से देखने पर गुरु का यह गोचर सातवें भाव में होगा। ज्योतिष में सातवें भाव को विवाह, दांपत्य जीवन, पार्टनरशिप और व्यापारिक संबंधों का कारक माना जाता है। ऐसे में गुरु का यह राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है।दांपत्य जीवन में बढ़ेगा प्रेम गुरु का सातवें भाव में गोचर कुंभ राशि वालों के वैवाहिक जीवन ...