गुरु के मुख से निकला हुआ मंत्र ही कल्याणकारी
कानपुर, अप्रैल 4 -- कानपुर। काकादेव पुरानी बस्ती स्थित मां दुर्गा मंदिर पार्क में चल रही शिव महापुराण कथा के छठे दिन शनिवार को आचार्य योगेश अवस्थी योगीराज महाराज ने बताया कि भगवान शिव श्रद्धा और विश्वास के प्रतीक हैं। पर्वतराज हिमालय की पुत्री पार्वती ने अटूट विश्वास मानकर भोलेनाथ को प्राप्त कर लिया। जिनके हृदय में परमात्मा के प्रति विश्वास है उन्हें परमात्मा सहज मिल जाता है। वह संसार के सारे बंधनों से मुक्त हो जाता है। आचार्य ने कहा कि गुरु के मुख से निकला हुआ मंत्र ही कल्याणकारी होता है। जब तक गुरु मंत्र नहीं देता है, तब तक जीव का कल्याण नहीं होता है। सज रहे भोले बाबा के भजन पर हजारों भक्त झूम उठे। कथा में सुशीला कुमारी, स्वाती, सोनू अवस्थी, राजकुमार अग्निहोत्री, प्रेम बाबू अग्निहोत्री, जगत नारायण अवस्थी, रंजन सिंह, संदीप यादव आदि रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.