छपरा, दिसम्बर 27 -- दिघवारा, निसं। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा नगर के चकनूर स्थित बाबा गुप्तेश्वर नाथ मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय श्रीरामचरितमानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ के समापन अवसर पर शनिवार को साध्वी सोनिया भारती ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिना गुरु के जीवन नौका भवसागर पार नहीं कर सकती। मोक्ष प्राप्ति में गुरु की भूमिका सर्वोपरि है। संत कबीर ने भी गुरु को ईश्वर से श्रेष्ठ माना है, क्योंकि ईश्वर दर्शन गुरु के मार्गदर्शन से ही संभव है। साध्वी ने श्रद्धालुओं से शाकाहार अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि स्वाद के लिए जीवों की हत्या अनुचित है। उन्होंने संस्कारों की महत्ता बताते हुए कहा कि अच्छी संगति से ही अच्छे संस्कार मिलते हैं। भक्ति मानव जीवन को दिशा देती है और मोह-लोभ जैसे विकारों से मुक्ति दिलाती है। स्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.