लखनऊ, जुलाई 8 -- लखनऊ, संवाददाता। गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का दिवस गुरु पूर्णिमा का पर्व 10 जुलाई को मनाया जाएगा। इस बार गुरु पूर्णिमा गुरुवार को पड़ने से इसका महत्व बढ़ गया है। यह दिन विशेष रूप से महर्षि वेदव्यास जी को समर्पित किया गया है। गुरु पूर्णिमा को आषाढ़ी पूर्णिमा व व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनायी जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन महर्षि वेद व्यास जी का जन्मदिन भी होता है। यह दिन गुरु पूजन के लिए निर्धारित है। इस बार गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे। इस दिन इंद्र योग और वैधृति योग का शुभ संयोग बन रहा है। जिस कारण गुरु पूर्णिमा का महत्व और भी बढ़ गया है। शिष्य करते हैं अपने गुरुओं की पूजा गुरु पूर्णिमा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.