बलिया, दिसम्बर 3 -- सिकंदरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बृजबिहारी दास महाराज ने कहा कि गुरु के दिखाए मार्ग पर चलते हुए अपने अतीत को छोड़ आत्मजागरण में निरंतर रत रहे स्वामी विवेकानंद विश्व वंदनीय बन गए। बताया कि हम भी गुरु के दिखाए मार्ग का अनुसरण करेंगे तो अवश्य ही परमात्मा का साक्षात्कार होगा और मनुष्य संसार रूपी सागर से पार उतर जायेंगे। ब्रह्मलीन संत मौनी बाबा महाराज की तपोस्थली परमधाम आश्रम डूहा विहरा में चल रहे अद्वैत शिवशक्ति यज्ञ में मंगलवार की शाम प्रवचन के दौरान महाराज ने श्रद्धालु भक्तों को बताया कि गोस्वामी तुलसीदास ने मानस में बताया है कि जैसे कामी को नारी और लोभी को धन प्रिय लगता है, वैसे ही भक्त को भगवान निरंतर प्रिय होने चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य है कि मनुष्य नश्वर वस्तुओं से तो चिपक जाता है, किंतु शाश्वत परमात्मा की ओर उन्मुख नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.