देहरादून, मई 1 -- अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के प्राचार्य एवं विश्व वैष्णव संगठन के प्रेसिडेंट स्वामी विष्णु महाराज ने कहा कि यह अटल सत्य है, गुरु के बिना जीवन की गति नहीं होती है। गुरु के ही आर्शीवाद से जीवन में सफलता प्राप्त हो सकती है। विष्णु महाराज शुक्रवार को डीएल रोड स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में हरि नाम संकीर्तन सम्मेलन के समापन समारोह एवं बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अनेक उदाहरण देते हुए गुरु पूर्णिमा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा जिसे अपने गुरु का आशीर्वाद मिल जाता है, वह अपने जीवन की सभी बाधाओं को पार करते हुए सफलता के मार्ग पर अग्रसर रहता है। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का भी वर्णन करते हुए कहा कि सनातन धर्म का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि हर कथा हमें कुछ ना कुछ अवश्य सिखाती है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.