नई दिल्ली, मई 12 -- विष योग जैसा कि इसके नाम से ही समझ आ रहा है कि विष के समान बनने वाला योग।ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा व शनि की युति से बनने वाले योग को विष योग कहते हैं। जब चंद्रमा और शनि एक दूसरे के साथ एक ही राशि में आते हैं, तो यह योग बनता है, आज 12 मई को शनि और चंद्रमा एक साथ एक राशि में आ रहे हैं, इसलिए यह योग बनेगा। कुछ राशियों के लिए विषयोग परेशानी वाला होगा, तो कुछ राशियों के लिए अच्छा भी होगा। दोनों ग्रह गुरु की मीन राशि में आने वाले हैं। इस प्रकार मीन राशि में गुरु चंद्र और शनि तीनों ग्रह एक साथ इस राशि में रहेंगे। पहले चंद्र और शनि, गुरु तीनों के बारे में जानते हैं। शनि अनुशासन, न्याय के कारक हैं, वहीं चंद्रमा आपके मन का कारक है। आप क्या फैसले लेते हैं, इसका सीधा असर चंद्रमा से है। आपकी सोच क्या और मूड कैसा रहेगा। जब चंद्रमा...