लखीसराय, अगस्त 21 -- कजरा, एक संवाददाता। कजरा मदनपुर स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से गुरुदक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से विचार रखे गए। इस दौरान स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने गुरु के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

भारतीय संस्कृति और परंपरा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस के जिला प्रचारक मंतोष जी ने कहा कि भारत की संस्कृति और परंपरा हजारों वर्षों से निरंतर जीवित है। भारत में 13,752 से अधिक सोने के मंदिरों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं आज भी समाज को जोड़ने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत में पर्व-त्योहार केवल धार्मिक आयोजन नहीं...