भागलपुर, अप्रैल 5 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बड़ी खंजरपुर स्थित महर्षि पारस हरि प्रभु आश्रम में शनिवार को सत्संग प्रवचन व भंडारा का आयोजन हुआ। इस दौरान सतपाल महाराज ने प्रवचन में कहा कि जीवन में सत्संग जरूरी है। सत्संग प्रवचन में जाने से ज्ञान की वृद्धि होती है। जीवन में गुरु की भक्ति से परम पिता परमेश्वर की प्राप्ति होती है। गुरुओं के बताए मार्ग पर चलकर ही ज्ञान की सही प्राप्ति हो सकती है। उन्होंने सत्संग में चार वेदों, 18 पुराणों और छह उपनिषद की चर्चा की। मौके पर सुबोध मंडल, किरण देवी, संजय पासवान, मुकेश ठाकुर, अमृता देवी, निर्मला देवी, खुशबू देवी, शीला देवी, मीरा देवी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.