गुरु का सिमरन कर विश्व शांति की अरदास की
लखनऊ, जून 7 -- गुरुद्वारा आलमबाग में रविवार को आयोजित गुरु के सिमरन व विशेष धार्मिक दीवान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरबाणी पाठ और कीर्तन से हुई, जिसके बाद संगत ने सामूहिक रूप से गुरु का सिमरन कर मानव कल्याण, विश्व शांति और सुख-समृद्धि की अरदास की। रागी जत्थों ने गुरबाणी, कीर्तन प्रस्तुत कर गुरु साहिब की शिक्षाओं का संदेश दिया। गुरुद्वारे के प्रधान निर्मल सिंह ने संगत को सेवा, सिमरन और सद्भावना के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। अंत में अरदास उपरांत गुरु का अटूट लंगर चखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.