कानपुर, जुलाई 19 -- बिठूर। सिद्धिधाम आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। इसमें गुरु सुधांशु जी महाराज पहुंच कर भक्तों को गुरु महिमा का बखान करते हुए कहा गुरु के बताए शब्दों को धारण किया तो वह पापों की तरफ नहीं जा सकता। सुधांशु जी महाराज जैसे ही पंडाल में आए भक्तों ने उनका आशीर्वाद लिया। सुधांशु जी ने कहा भगवान शंकर करुणा निधान सर्व शक्तिमान हैं। श्री कृष्ण जगतगुरु हैं। गीता ज्ञान दिया, सनातन धर्म को स्थापित करने अपनी शक्ति का प्रवाह किया। एक विशाल सनातन धर्म खड़ा किया। सतगुरु नित्य शक्ति बुद्धि नीति, रीत विधान देते हैं। सतगुरु सभी रिश्तों से बढ़ा है, रिश्ते टूट जाता है पर सतगुरु आपके साथ परलोक तक रहता है। सतगुरु पाप से बचाता है, जितने भी मंत्र हैं सबकी अपनी शक्ति होती है। मंत्र शक्ति मन ऊर्जा है। विचार भी एक शक्ति है, भावनाएं आपके ...