नई दिल्ली, मई 1 -- जून 2026 का समय ज्योतिष के लिहाज से अहम माना जा रहा है क्योंकि इस दौरान देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। 2 जून की सुबह उनका यह गोचर होगा और कर्क राशि में आने के साथ ही उनका प्रभाव और मजबूत हो जाता है। बृहस्पति को वैसे भी सबसे शुभ ग्रह माना जाता है, और जब ये अपनी उच्च राशि में प्रवेश करते हैं, तो उसका असर और ज्यादा मजबूत हो जाता है। इस बार 2 जून 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां ये उच्च के माने जाते हैं। ज्योतिष में बृहस्पति को धन, ज्ञान, संतान, विवाह और समृद्धि का कारक कहा गया है। इसलिए इनका गोचर सीधा असर लोगों के जीवन के बड़े फैसलों और स्थितियों पर डालता है। खास बात ये है कि इस बार बृहस्पति लंबे समय तक कर्क राशि में रहेंगे और 31 अक्टूबर 2026 तक यहीं से अपना प्रभाव दे...