गुरु अर्जुन देव साहिब जी के शहीदी पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया
देहरादून, मई 10 -- फोटो.... देहरादून। गुरु हरगोबिंद साहिब जी के गुरगदी दिवस और गुरु अर्जुन देव साहिब जी के शहीदी पर्व पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।रविवार को आढ़त बाजार स्थित गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा में कार्यक्रम की शुरुआत सुखमनी साहिब के पाठ से की गई। इसके बाद रुद्रपुर से आए भाई हरी सिंह जी ने गुरु महिमा और सिख इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कथा वाचन किया, जिससे संगत निहाल हो गई। इस दौरान प्रधान गुरुबख्श सिंह राजन, गुलजार सिंह, मनजीत सिंह, गुरुप्रीत सिंह जॉली, अरविंदर सिंह, हेड ग्रंथी ज्ञानी शमशेर सिंह और सत्ताम सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.