रांची, जून 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन देव जी के पावन शहीदी पर्व के अवसर पर श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ के समापन के उपरांत बुधवार का दीवान सजाया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। स्त्री सत्संग सभा (मेन रोड, रांची) की ओर से गुरुद्वारा साहिब में गत 1 मई से इस पाठ की शुरुआत की गई थी। इस अवसर पर श्रद्धालु महिलाओं ने मधुर शब्द-कीर्तन किया। प्रोफेसर हरमिन्दर बीर सिंह और गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी भाई विक्रम सिंह ने गुरु जी की शहादत और उनके जीवन दर्शन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी जत्था भाई भरपूर सिंह ने पावन बाणी का शब्द-कीर्तन गायन किया। इसके बाद स्त्री सत्संग सभा (मेन रोड जत्था) की ओर से आनंद साहिब का पाठ किया गया। हेड ग्रंथी भाई विक्रम...