बिजनौर, जून 18 -- गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शहीदों के सरताज पंचम गुरू अर्जुन देव जी महाराज का पावन शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर अमृतसर से पधारे भाई भूपेंद्र सिंह के रागी जत्थे तथा बेबे नानकी दल की जत्थेदार बीबी अमनप्रीत कौर सीडाना एवं ज्ञानी रघुवीर सिंह ने गुरुवाणी के अमोलक कीर्तन से गुरु महाराज की शहीदी गाथा से संबंधित बिंदुओं को संगत समूह तक पहुंचाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे धामपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष एवं यूनिट हेड आशीष शर्मा तथा कारखाना प्रबंधक विजय गुप्ता को पंथ से संबंधित जयकारों के बीच शाल ओढाकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- गुरु अर्जन देव को अर्पित किए श्रद्धा सुमन सम्मानित करने वालों में सरदार सतवंत सिंह सलूजा एसपी सलूजा सरदार गुरुचरण सिंह चावला पूर्व सभासद ...