बरेली, अप्रैल 9 -- गुरु अर्जुन देव का प्रकाश पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया बरेली, संवाददाता। पंचम पातशाह गुरु अर्जुन देव जी के पावन प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, गुरु गोविंद सिंह नगर मॉडल टाउन में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रहिरास साहिब के पाठ से हुई, जिसके बाद कीर्तन दरबार में हजूरी रागी भाई हरमीत सिंह एवं पंथ प्रसिद्ध कीरतनी भाई सहिजदीप सिंह ने गुरबाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया। गुरु अर्जुन देव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदानों को याद किया गया। कीर्तन में 'जपिओ जिनि अर्जन देव गुरु.' सहित कई शबदों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। अंत में अरदास व हुकुमनामा के पश्चात सुखासन की सेवा हुई और संगत ने गुरु का लंगर छका। प्रबंधक कमेटी ने सभी को प्रकाश पर्व व बाबा जुझार सिंह जी के जन्मदिन की बधाई दी।

हिं...