गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व पर सजा विशेष दीवान, लगा लंगर
रांची, जून 20 -- रांची। गुरु अर्जन देव जी के शहीदी गुरुपर्व पर कृष्णानगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा में शनिवार रात विशेष दीवान सजाया गया। दीवान की शुरुआत स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल और हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह के शबद गायन से हुई। पटियाला से आईं बीबी जसप्रीत कौर ने भी शबद गायन कर संगत को गुरबाणी से जोड़ा। हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेन्द्र सिंह ने गुरुजी की शहादत पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जहांगीर के आदेश पर लाहौर के किले में उन्हें भीषण यातनाएं दी गईं। तपती लोहे की चादर और उबलती गर्म रेत पर बैठने के बावजूद उन्होंने शांत रहकर 'तेरा भाना मीठा लागे' का उच्चारण किया। यह भी पढ़ें- शहीदी पर्व पर दिया सेवा का संदेश आनंद साहिब के पाठ और अरदास के बाद देर रात दीवान की समाप्ति हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच अटूट लंगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.