गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस पर सुखमणि पाठ शुरू
धनबाद, मई 12 -- सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को डुमरी नंबर 3 स्थित गुरुद्वारा में स्त्री सत्संग की ओर से 40 दिवसीय सुखमणि साहब पाठ शुरू हुआ। इस पावन अवसर पर शब्द पर्वजोत ने तू मेरा दाता सब थाई सहाये और गुरु कर मन को गुरु बिना मैं नाही होर... जैसे भक्तिमय सबद कीर्तन से संगत को भावविभोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में मत्था टेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान बाबा जी की पालकी को फूलों और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया था। कार्यक्रम में विशेष रूप से ठंडे शरबत और प्रसाद का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- गुरुद्वारा लेखानगर में सजा गुरु दरबार मौके पर मंजीत कौर, रानी कौर, परमजीत कौर, पोली कौर, पम्मी कौर, कुलवंत कौर, कुलविंदर कौर और रणजीत कौर आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.