गुरु अर्जन देव जी की शहादत पर हुरलुंग रोड में छबील लगाई
जमशेदपुर, जून 21 -- सिख पंथ के पहले शहीद पांचवें गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील टेल्को लोयोला स्कूल हुरलुंग रोड लगाई गई। सभी के कल्याण के लिए अरदास की गई और उसके उपरांत आम लोगों के बीच मीठे शरबत और चना का प्रसाद बांटा गया। अकाली दल के पूर्व प्रधान स्वर्गीय बहादुर सिंह भट्टी परिवार की ओर से पारंपरिक तौर पर छबील का आयोजन होता रहा है।परमजीत सिंह भट्टी, रवींद्र सोनू सिंह फौजी, गुरदीप सिंह, प्रभदयाल सिंह, बीबी बिंदर कौर, अनमोल सिंह, कुलबीर सिंह, सचप्रीत सिंह, आलोक कुमार, बीबी परमजीत कौर आदि ने सेवा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.