घाटशिला, जून 11 -- मुसाबनी। सिखों के पांचवें गुरु, गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस के अवसर पर बुधवार को मुसाबनी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा मुसाबनी बाजार में सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के बीच मीठा शरबत और चना का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरबचन सिंह, हरपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जगमीत सिंह, गुरविंदर सिंह, रविंदर सिंह, इशमीत, बलविंदर सिंह एवं जसविंदर सिंह सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह भी पढ़ें- गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व पर सजा विशेष दीवान, बच्चों को किया गया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...