अलीगढ़, जून 18 -- अलीगढ़। गुरुद्वारा शहीद धन धन बाबा दीप सिंह जी पंजाबी क्वार्टर में गुरु अर्जन देव का शहीदी दिवस सादगी के मनाया गया। इस दौरान शबद कीर्तन हुआ। इस अवसर पर गुरमीत सिंह ने बताया की गुरु अर्जन देव की महिमा देखकर जहांगीर घबरा गया था। गुरु अर्जन देव ने जहांगीर के बेटे खुसरो की मदद की इसके चलते वह उनसे नाराज था। उसने गुरु अर्जन देव को लाहौर में बुलाया और गरम तवे पर रेत डाल के उनको शहीद कर दिया। गुरुद्वारा डेरा साहब लाहौर में है। गुरु अर्जन देव ने स्वर्ण मंदिर की बुनियाद साईं मिया मीर से रखवाई थी। यह भी पढ़ें- श्रद्धाभाव से मनाया गुरु अर्जुन देव जी महाराज का शहीदी दिवस इस अवसर पर सरदार राजेंद्र सिंह ने संगत का धन्यवाद दिया। गुरुद्वारे में मीठे जल की प्याऊ लगाई गई। जत्थेदार भूपेंद्र सिंह, हरदीप सिंह जुनेजा, कुलविंदर सिंह, गुरविंदर ...