रांची, अप्रैल 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा कृष्णा नगर कॉलोनी में गुरु अमर दास का प्रकाश पर्व 30 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 8 से 10:15 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा। इसकी शुरुआत स्त्री सत्संग सभा शबद गायन से करेगी। इसके बाद गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी जीवेंद्र सिंह कथा वाचन करेंगे। वहीं हजूरी रागी जत्था के भाई महिपाल सिंह शबद गायन कर साध संगत को निहाल करेंगे। यह जानकारी नरेश पपनेजा ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.