देहरादून, अप्रैल 30 -- देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार देहरादून में गुरु अमरदास साहिब जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुवार को विशेष गुरमत समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न रागी जत्थों ने कीर्तन एवं प्रवचन के माध्यम से संगत को निहाल किया। सुबह से धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए थे। इस दौरान भाई नरेंद्र सिंह हजूरी रागी जत्था द्वारा कीर्तन किया गया। ज्ञानी शमशेर सिंह हेड ग्रंथी द्वारा इतिहास विचार प्रस्तुत किया गया। रागी जत्थों का कीर्तन आकर्षण का केंद्र रहा। भाई जनक सिंह एवं भाई मनप्रीत सिंह हजूरी रागी जत्था द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया गया। समागम के समापन पर अरदास, हुकमनामा एवं गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान हजूरी रागी स्व. गुरदयाल सिंह के परिवार को भी सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.