नई दिल्ली, जनवरी 4 -- गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में बृरुवार से कपड़ा मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन का विषय भारत का कपड़ा: बुनाई विकास, विरासत और नवाचार है। दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन राज्य सरकार के सहयोग से कपड़ा मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। यह विचार-विमर्श 350 अरब डॉलर का कपड़ा उद्योग विकसित करने और 2030 तक 100 अरब डॉलर का कपड़ा निर्यात हासिल करने के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप है। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा सहित अन्य लोग भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...