मुंगेर, जून 11 -- मुंगेर, एक संवाददाता। गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे लगभग आधे घंटे तक हुई वर्षा ने मुंगेरवासियों को उमस भरी गर्मी से अस्थायी राहत दी। वर्षा के कारण मौसम सुहावना हो गया और तापमान में अचानक लगभग 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, बारिश थमने और दिन चढ़ने के साथ ही उमस तथा गर्मी में फिर बढ़ोतरी महसूस की गई। एक्यूआई, मुंगेर के अनुसार जिले में 6.58 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश के दौरान 32 किमी प्रति घंटा की गति से दक्षिणी हवा चली, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। वर्षा के बाद न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जलजमाव से लोगों को हुई परेशानी: यह भी पढ़ें- गुरुवार को सुबह की बारिश से मिली राहत, दिन चढ़ने पर फिर लौटी उमसजलजमाव से लोगों को हुई परेशानी: बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति ...