रुद्रपुर, मार्च 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। होली के बाद गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। वहीं तापमान बढ़ने पर लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। वहीं आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप रही। जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। तापमान में वृद्धि होने पर लोगों को गर्मी महसूस हुई। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रही। वहीं आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। जीबी पंत विवि के निदेशक शोध डॉ. एएस नैन ने बताया कि गुरुवार का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.