प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 11 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। रूपापुर उपकेंद्र के सगरा फीडर की बिजली आपूर्ति गुरुवार 12 मार्च को करीब तीन घंटे बाधित रहेगी। उपकेंद्र के जेई शैलेंद्र कुमार के अनुसार एचटी लाइन से टकराने वाली पेड़ की डाल को हटाया जाएगा। गुरुवार सुबह 11 से 3 बजे तक मरम्मत के समय बिजली गुल रहेगी। इस दौरान विकास भवन, आईटीआई कालोनी, पूरे चकई की आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...