बांका, मई 7 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में गुरुवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। जहां दिनभर कहीं धूप तो कहीं हल्की वर्षा होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।हालांकि दोपहर बाद जिले के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई, जबकि शहरी क्षेत्र में सूर्यदेव बादलों संग अठखेलियां खेलते रहे। जिससे धूप और बारिश के इस दोहरे मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिनभर करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही।साथ ही आद्रता का स्तर 75 प्रतिशत तक पहुंचने के कारण वातावरण में चिपचिपी गर्मी बनी रही। सुबह के समय मौसम सामान्य था, लेकिन दोपहर के बाद कई इलाकों में अचानक बादल छा गए और हल्की बा...