लखीमपुरखीरी, जनवरी 7 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर प्रदेश पूर्वी के क्षेत्रीय प्रचारक अनिल गुरुवार को अलीगंज के पास स्थित कबीरधाम में आयोजित एक सम्मेलन में प्रतिभाग करने आ रहे हैं। जिसको लेकर मंगलवार को विधायक अमन गिरि और कबीरधाम के प्रवीण जी महाराज द्वारा तैयारी का जायजा लिया गया। इस दौरान विधायक अमन गिरि द्वारा आश्रम पर गोवंशों को चारा खिलाया गया। विधायक अमन गिरि ने कबीरधाम के प्रवीण जी महाराज से आश्रम के बारे में जानकारी हासिल की। विधायक अमन गिरी ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के आरएसएस क्षेत्रीय प्रचारक अनिल आठ जनवरी गुरुवार को एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...