बिहारशरीफ, जनवरी 28 -- गुरुवार-एकादशी का आज दुर्लभ योग जया एकादशी पर विष्णु उपासना का विशेष महत्व पावापुरी, निज संवाददाता। माघ शुक्ल पक्ष की जया एकादशी गुरुवार को आस्था और विश्वास के साथ मनाई जाएगी। इस वर्ष यह पर्व भगवान विष्णु के प्रिय दिन गुरुवार को पड़ने से इसका धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ गया है। गुरुवार और एकादशी के शुभ संयोग को शास्त्रों में अत्यंत दुर्लभ और पुण्यदायी बताया गया है। पंडित सूर्यमणि पांडेय ने बताया कि जया एकादशी का व्रत पापों से मुक्ति और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। इस दिन श्रद्धालु प्रात: स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करेंगे। विष्णु सहस्रनाम का पाठ, एकादशी व्रत कथा का श्रवण और दिनभर जप-तप का विशेष महत्व माना गया है। गुरुवार को सुबह से ही क्षेत्र के मंदिरों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.