उरई, जुलाई 9 -- कालपी। संवाददाता गुरु-शिष्य परंपरा का प्रतीक गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर कालपी नगर भक्ति और श्रद्धा में डूबा नजर आयेगा । नगर के लक्ष्मीनारायण मंदिर (बड़ा स्थान) में इस दिन विशेष धार्मिक आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारियां इन दिनों पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। श्री लक्ष्मीनरायन मन्दिर बड़ा स्थान कालपी के महन्त व महामण्डलेश्वर रामकरनदास महाराज के अनुसार 10 जुलाई गुरुवार को गुरु पूर्णिमा पर सुन्दरकांड पाठ, गुरुवन्दना, आरती और विशेष पूजन-अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रमों के पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया है, जिसमें नगरवासियों व क्षेत्र वासियों व बाहर से आने वाले शिष्यों, श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप भोजन वितरित किया जाएगा। श्री लक्ष्मीनारायण मन्दिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। सुबह से ही भक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.